झारखण्ड विधान सभा चुनाव में राहूल गांधी ने पल्टा पासा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 10-15 उद्योगपतियों की, यही लोग पीएम नरेंद्र मोदी को टीवी पर दिखाने के लिए पैसे देते हैं. भाजपा देश में सबको डराती है. जितनी नफरत फैलेगी, उतनी ही बेरोजगारी बढ़ेगी. इस प्रकार राहुल गांधी ने बेरोजगारी व डर के माहौल को झारखंड के चुनावी मैदान में ला दिया...


राहुल गांधी ने झारखंड के चुनावी मैदान में उतारा बेरोजगारी का मुद्दा. 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को हजारीबाग के बड़कागांव में चुनावी रैली की। राहुल ने कहा कि केंद्र में 10-15 उद्योगपतियों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडाणी-अंबानी से गले मिलते हैं। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या आपने कभी प्रधानमंत्री को किसी किसान से गले मिलते देखा है? राहुल ने तंज कसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा टीवी पर दिखता है। यह फ्री में नहीं होता। इसके लिए बड़े-बड़े उद्योगपति पैसे देते हैं। झारखंड में तीसरे चरण के तहत 12 दिसंबर को 17 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजों का ऐलान 23 दिसंबर को किया जाएगा।


राहुल गांधी ने बोला भाजपा पर जोरदार हमला. 
राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार है। जहां भी चुनाव होता है, मोदी वहां भाषण देकर चले जाते हैं। झारखंड में किसानों की रक्षा की बात कहकर गए। जमीन छीनकर लोगों को गोली मारी गई, उनकी हत्या की गई.. क्या इसी को प्रधानमंत्री रक्षा कहते हैं? पीएम मोदी कहते हैं कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। झारखंड के सीएम भाजपा के रघुवर दास से भ्रष्ट कोई आदमी पूरे हिंदुस्तान में नहीं है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां हमने कर्ज माफ किया। छत्तीसगढ़ में किसानों की जमीन की हिफाजत के लिए जमीन अधिग्रहण बिल लाए थे। मोदी जी ने यह बिल रद्द कर दिया।

राहुल गांधी के निशाने पर रहा पी.एम मोदी
राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की एमएसपी 2500 रुपए है, झारखंड में 1300 रुपए। कांग्रेस झारखंड में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह जमीन अधिग्रहण बिल लागू करेगी। पंचायत से पूछे बिना आपकी जमीन नहीं छीनी जाएगी। जो आप पर गोलियां चलाते हैं, उन पर कार्रवाई करेंगे। छत्तीसगढ़ की तरह आपको 27 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। मोदी ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। क्या आपको रोजगार मिला? मेक इन इंडिया हो गया। फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं। बेरोजगार युवा एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश जा रहे हैं। भाजपा के लोग जहां जाते हैं, वहां लोगों को डराते हैं। देश में नफरत का माहौल बना दिया है। ऐसे देश नहीं चल सकता। जितनी नफरत होगी, उतनी ज्यादा बेरोजगारी फैलेगी।







कांग्रेस अध्यक्ष मा.सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभ मंगलकामनाऐ, आपके स्वास्थ व दिर्घायु जीवन का कामना करता हूँ-संजय अजगल्ले जांजगीर एस.सी.लोक सभा छत्तीसगढ 9754509444

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वस्थ, पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव जी के जन्मदिन न मनाने को लेकर उनके सबसे ज्यादा विश्वास पात्र कांग्रेस यूवा नेता संजय अजगल्ले ने खोले राज।

माहाराष्ट्र और हरियाणा विधान सभा में संपन्न विधान सभा चुनाव के एक्जिट पोल पर संजय अजगल्ले का प्रतिक्रिया

माहाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर युवा नेता संजय अजगल्ले का भाजपा पर तिखी प्रतिक्रिया