संदेश

ऑस्कर फर्नांडिस जी के कमी पूरा करना मुश्किल है: संजय अजगल्ले

चित्र
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस युवा नेता संजय अजगल्ले ने वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री भारत सरकार व सांसद ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे राजनीतिक गुरु कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री आस्कर फर्नांडिस जी के निधन का समाचार कांग्रेस परिवार के लिए बहुत ही दुखद है, उनका बहुमूल्य योगदान पार्टी में अनुकरणीय एवम प्रेरणादायक रहेगा। परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना के साथ ईश्वर से उनकी आत्मशांति की प्रार्थना करता हूं! उनके जैसे नेता के चले जाने से पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है उनके जगह भर पाना मुश्किल है। संजय अजगल्ले ने याद साझा करते हुए कहा कि जब पहली बार उनको मिला 2009 के लोक सभा चुनाव के दौरान बस्तर टाइगर के नाम से प्रसिद्ध शहीद महेंद्र कर्मा के साथ तो उनके छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं के साथ उनका लगाव देखकर बहुत प्रभावित हुआ फिर लगातार उनसे मिलने का मौका मिलता रहा 2014 के लोक सभा चुनाव के दौरान जब वे छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, बिहार राज्य के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से स्क्रीन कमेटी के अध्यक्ष थे तो लोगो से ट्रांसपोर्ट भवन में मिलते थे उनके मिल...

कैब CAB भेदभावपुर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला बिल-संजय अजगल्ले

चित्र
रायपुर-नई दिल्ली। युवा कांग्रेस पुर्व प्रदेश महासचिव व जांजगीर-चांपा जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय अजगल्ले ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के संसद में पास होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'कैब' जैसा भेदभावपूर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला विधेयक भाजपा तब लाई है, जब महात्मा गांधी की जयंती के 150वें वर्ष का पार्टी ढिंढोरा पीट रही है। भाजपा जिस समय महात्मा गांधी की जयंती के 150वर्ष पूरा होने का ढिंढोरा पीट रही है उसी दौरान CAB जैसा भेदभावपूर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला बिल ला रही है। भाजपा के विभाजनकारी मंसूबों के ख़िलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेगी। कांग्रेस युवा नेता संजय अजगल्ले जी ट्वीट कर कहा कि कैब और एन आर सी भारत पर फासीवादियों द्वारा फैलाई गई बड़े ध्रुवीकरण के हथियार है।इन गंदे हथियारों के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव शांतिपूर्ण ढंग अहिंसा सत्याग्रह है। संजय अजगल्ले ने आगे कहा-मैं उन सभी के साथ एकजुटता से खडा हूं जो कैब और एन आर सी के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे हैं। युवा नेता संजय अजगल्ले ने कहा-कालेज के छात्रों के प्रति ग...

झारखण्ड विधान सभा चुनाव में राहूल गांधी ने पल्टा पासा

चित्र
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 10-15 उद्योगपतियों की, यही लोग पीएम नरेंद्र मोदी को टीवी पर दिखाने के लिए पैसे देते हैं. भाजपा देश में सबको डराती है. जितनी नफरत फैलेगी, उतनी ही बेरोजगारी बढ़ेगी. इस प्रकार राहुल गांधी ने बेरोजगारी व डर के माहौल को झारखंड के चुनावी मैदान में ला दिया... राहुल गांधी ने झारखंड के चुनावी मैदान में उतारा बेरोजगारी का मुद्दा.  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को हजारीबाग के बड़कागांव में चुनावी रैली की। राहुल ने कहा कि केंद्र में 10-15 उद्योगपतियों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडाणी-अंबानी से गले मिलते हैं। कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि क्या आपने कभी प्रधानमंत्री को किसी किसान से गले मिलते देखा है? राहुल ने तंज कसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा टीवी पर दिखता है। यह फ्री में नहीं होता। इसके लिए बड़े-बड़े उद्योगपति पैसे देते हैं। झारखंड में तीसरे चरण के तहत 12 दिसंबर को 17 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजों का ऐलान 23 दिसंबर को किया जाएगा। राहुल गांधी ने ...

हैदराबाद एनकाउंटर पर कांग्रेस युवा नेता संजय अजगल्ले का बयान

चित्र
रायपुर- युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री व जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय अजगल्ले ने विगत दिनों हुए एनकाउंटर पर अपना बात रखते हुए कहा कि हैदराबाद का मामला हो या उन्नाव का मामला, पुलिस प्रशासन ने अपनी प्रारम्भिक जिम्मेदारी नही निभाई। अगर निभाई होती तो शायद हालात कुछ और होते। ऐसे ही अनेकों मामलों में पुलिस संवेदनशील नही होती, चाहे तो अपने आसपास देख लीजिए। फिर अपनी इसी नाकामी को छुपाने दबाने और सस्ती लोकप्रियता केलिए एनकाउंटर/extra judicial killings का सहारा लेती है। ताकि अपनी जवाबदेही और जिम्मेदारी से बच सके। याद रखिये एनकाउंटर हैप्पी एंडिंग नही है, बल्कि यह अराजकता की ओर ले जाता रस्ता है। कल एक एनकाउंटर हुआ आज 100 की मांग है फिर 1000 की उठेगी और व्यवस्था चरमरा कर गिर जाएगी। संजय अजगल्ले  ने बताया कि- जिम्मेदारी से भागना और शॉर्टकट निकालना समाधान नही है, बल्कि समाधान है कि जिम्मेदारियों का सही से निर्वाहन करना। जिसमे पुलिस का काम है पूरे साक्ष्य सबूत जुटा कर आरोपी को कानून के कटघरे में लाना, और अदालतों का काम है जल्द से जल्द आरोपी गुनहगार है या नही यह तय करना। आज जरूरत ...

धान खरीदी पर भाजपा के धरना करना हास्यास्पद है-संजय अजगल्ले

चित्र
रायपुर  : दिनांक15 नवंबर 2019 भारतीय जनता पार्टी द्वारा धान खरीदी की मांग को लेकर किये गये एक दिवसीय धरने को कांग्रेस ने भाजपा की बेशर्म नौटंकी बताया है। प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता संजय अजगल्ले ने कहा कि धान के मामले में भाजपा का किसान विरोधी चरित्र बेनकाब हो चुका है। किसानों ने भाजपा के आंदोलन को नकार दिया, लोग समझ चुके है कि भाजपा नहीं चाहती कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान 2500रू. में खरीदा जाये। 400 से अधिक मंडलो में धरने की घोषणा करने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मुश्किल से जिला मुख्यालयों में धरने की औपचारिकता पूरी कर पाई। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों का धान 2500रू. में खरीदना चाहती है। भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार 1815रू. से ऊपर धान की कीमत देने पर राज्य सरकार को चांवल नहीं खरीदने की धमकी दे रही है। मुख्यमंत्री बार-बार अनुरोध कर रहे है, 1815 रू. से ऊपर का पैसा 685 रू. राज्य सरकार खुद वहन करेगी। इसके बावजूद मोदी सरकार राज्य सरकार को 2500रू. में धान खरीदी नहीं करने का दबाव बना रही है। केन्द्र सरकार से इस मामले में छत्तीसगढ़ के एक भी भाजपा नेता न...

माहाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर युवा नेता संजय अजगल्ले का भाजपा पर तिखी प्रतिक्रिया

चित्र
रायपूर-कांग्रेस युवा नेता संजय अजगल्ले ने माहाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने पर भाजपा को घेरते हुए कहा-  सरकार ने एसआर बोम्मई जजमेंट के अनुसार दावा करने के लिए पार्टियों को पर्याप्त समय दिए बिना महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की घोषणा करने के लिए पूरी तरह से असंवैधानिक तरीके से राज्यपाल के कार्यालय का दुरुपयोग किया है।   संजय अजगल्ले ने कहा- जनता बीजेपी की सत्ता और रणनीति के लालच को देख रही है। जहां राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए भाजपा को 48 घण्टों का समय दिया शिवसेना को 24घण्टे का समय दिये वहीं एनसीपी को 24घण्टे से भी कम समय दिये वही पर कांग्रेस को एक भी सेकंड का समय दिये बगैर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर दी गई इस से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सत्ता के लिए सैंवाधानिक पदों पर बैठे हुए लोग का ग़लत इस्तेमाल कर रहे हैं।                              संजय अजगल्ले

स्वस्थ, पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव जी के जन्मदिन न मनाने को लेकर उनके सबसे ज्यादा विश्वास पात्र कांग्रेस यूवा नेता संजय अजगल्ले ने खोले राज।

चित्र
           छत्तीसगढ के स्वास्थ, पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव जी विगत 36 वर्ष से अपने जन्मदिन नही मनाने के कारण उनके खास प्रिय विश्वासपात्र युवा नेता संजय अजगल्ले ने खोला राज।                              प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जी रायपुर-कांग्रेस युवा नेता संजय अजगल्ले ने अपने प्रिय नेता सरगुजा महराज टी.एस. सिंहदेव अपने जन्मदिन नही मनाने के कारण को साझा करते हुए कहा की तारीख थी 31 अक्टूबर 1984, सरगुजा पैलेस में हर बार की तरह इस बार भी जन्मदिन की तैयारी हो रही थी. पैलेस को शाम होने वाले जश्न के लिए सजाया जा रहा था. लोग अपने महाराज के जन्मदिन के जश्न की खुमारी में डूबने आतुर थे. हर साल यह तस्वीर यूं ही सामने आती रही थी. महाराज का जन्मदिन किसी जलसे से कम नहीं होता था. चाहने वालों की भीड़ होती, दोस्तों का जमावड़ा होता, लेकिन इस दफे हालात को कुछ और ही मंजूर था, जिस उत्सव की तैयारियों में भी उल्लास नजर आता था, वहां हर किसी के चेहरे उदासी से भर उठे. यही वह दिन ...