धान खरीदी पर भाजपा के धरना करना हास्यास्पद है-संजय अजगल्ले
रायपुर : दिनांक15 नवंबर 2019 भारतीय जनता पार्टी द्वारा धान खरीदी की मांग को लेकर किये गये एक दिवसीय धरने को कांग्रेस ने भाजपा की बेशर्म नौटंकी बताया है। प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता संजय अजगल्ले ने कहा कि धान के मामले में भाजपा का किसान विरोधी चरित्र बेनकाब हो चुका है। किसानों ने भाजपा के आंदोलन को नकार दिया, लोग समझ चुके है कि भाजपा नहीं चाहती कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान 2500रू. में खरीदा जाये। 400 से अधिक मंडलो में धरने की घोषणा करने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मुश्किल से जिला मुख्यालयों में धरने की औपचारिकता पूरी कर पाई। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों का धान 2500रू. में खरीदना चाहती है। भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार 1815रू. से ऊपर धान की कीमत देने पर राज्य सरकार को चांवल नहीं खरीदने की धमकी दे रही है। मुख्यमंत्री बार-बार अनुरोध कर रहे है, 1815 रू. से ऊपर का पैसा 685 रू. राज्य सरकार खुद वहन करेगी। इसके बावजूद मोदी सरकार राज्य सरकार को 2500रू. में धान खरीदी नहीं करने का दबाव बना रही है। केन्द्र सरकार से इस मामले में छत्तीसगढ़ के एक भी भाजपा नेता न...