कैब CAB भेदभावपुर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला बिल-संजय अजगल्ले
रायपुर-नई दिल्ली। युवा कांग्रेस पुर्व प्रदेश महासचिव व जांजगीर-चांपा जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय अजगल्ले ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के संसद में पास होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'कैब' जैसा भेदभावपूर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला विधेयक भाजपा तब लाई है, जब महात्मा गांधी की जयंती के 150वें वर्ष का पार्टी ढिंढोरा पीट रही है। भाजपा जिस समय महात्मा गांधी की जयंती के 150वर्ष पूरा होने का ढिंढोरा पीट रही है उसी दौरान CAB जैसा भेदभावपूर्ण व संविधान की आत्मा को छलनी करने वाला बिल ला रही है। भाजपा के विभाजनकारी मंसूबों के ख़िलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेगी। कांग्रेस युवा नेता संजय अजगल्ले जी ट्वीट कर कहा कि कैब और एन आर सी भारत पर फासीवादियों द्वारा फैलाई गई बड़े ध्रुवीकरण के हथियार है।इन गंदे हथियारों के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव शांतिपूर्ण ढंग अहिंसा सत्याग्रह है। संजय अजगल्ले ने आगे कहा-मैं उन सभी के साथ एकजुटता से खडा हूं जो कैब और एन आर सी के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे हैं। युवा नेता संजय अजगल्ले ने कहा-कालेज के छात्रों के प्रति ग...